जानकारी के मुताबिक Redmi note 6 pro स्मार्टफोन को Xiaomi ने सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किया है और थाइलैंड में इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में यह स्मार्टफोन अभी तक नहीं उतारा गया है और भारतीय ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के लिए थोड़ा सा इंतज़ार ओर करना पड़ सकता है। फिलहाल आज इस पोस्ट में मैं आपको थाइलैंड में लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन Redmi note 6 pro के बारे में ही विस्तार से बताने वाला हूं और आपको इसके मुख्य Features, Specifications ओर Price के बारे में बताने वाला हूं।
तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं Xiaomi के लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन Redmi Note 6 के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स ओर कीमत के बारे में विस्तार से हिन्दी में -
Redmi Note 6 Pro Smartphone Review And Features, Specifications And Price Details In Hindi By Technical Guruji
Redmi Note 6 Pro - Hardware And Processor
सबसे पहले बात करते हैं Redmi Note 6 Pro के प्रोसेसर ओर हार्डवेयर सिस्टम के बारे में। इस स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड मीयूआई पर चलता है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। संभव है कि इसके और वेरिएंट भी होंगे, लेकिन उन्हें अभी नहीं लॉन्च किया गया है। इस फोन के अन्य वेरियंट के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। एक ट्वीट के मुताबिक फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। लेकिन यह यूरोपीय मार्केट में नहीं लाया जाएगा।
Redmi Note 6 Pro - Display
अगर डिस्प्ले की बात करें तो redmi note 6 pro में 6.26 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 1080x2280 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है ओर कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आईफोन X जैसी डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन Notch display के साथ आएगा, जो redmi note 5 pro में नही दी गयी थी।
Redmi Note 6 Pro - Camera
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 6 Pro कैमरा के मामले में Note 5 pro के मुकाबले ज्यादा बेहतर हुआ है। इस बार फ़ोन में Dual Rear कैमरा के साथ साथ Dual Front कैमरा भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार note 6 pro स्मार्टफोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन में एआई, ब्यूटी और पोट्रेट मोड का सपोर्ट मिलेगा। प्राइमरी कैमरा ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि दोनों कैमरे एआई फीचर्स से लैस हैं और इनमें एआई पोर्ट्रेट व सीन रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Redmi Note 6 Pro - Battery
अब बात करते हैं redmi note 6 pro की बैटरी के बारे में। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने दो दिन के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा बैटरी को लेकर अभी तक कोई खाश जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
Redmi Note 6 Pro - Other Features
इसके अन्य फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें फोन का डाइमेंशन 157.9 x 76.38 x8.2 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर भी है। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में 4000mAh बैटरी है और इसमें 4जी वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन है। जानकारी के मुताबिक फोन में face unlock का फ़ीचर भी दिया जा सकता है। Redmi Note 6 Pro को गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में लाया जाएगा। दावा है कि इस फोन के और कलर वेरिएंट हो सकते हैं।
Redmi Note 6 Pro - Price
अब सबसे अंत मे मै आपको redmi note 6 pro की भारत मे सम्भावित कीमत के बारे में भी बता देता हूं। जानकारी के अनुसार रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 थाई भाट रखी गई है। यानी इस हिसाब इस स्मार्टफोन की भारतीय रुपये में कीमत लगभग 15,990 रुपये होगी। याद रहे इस कीमत में सिर्फ 4 GB रैम वाला वेरिएंट ही मिलेगा। इससे ज्यादा हायर वेरिएंट्स की कीमत भारत में ज्यादा हो सकती है, जिसकी जानकारी अभी तक नही मिली है। फिलहाल कीमत के मामले में कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन भी redmi note 5 pro की तरह एक mid range बजट स्मार्टफोन होगा, जिसको लोग बहुत ज्यादा पसंद करेंगे।
Features Details -
Features | Details |
---|---|
Display | 6.26 inch |
Resolution | HD + 1080 × 2280 pixels |
Operating system | Android v8.1 (Oreo) MIUI 10 |
Pricessor | Snapdragon 636 |
Graphics GPU | Adriano 509 |
Storage | 64/128 GB |
External Storage | up to 128GB via microSD |
RAM | 4/6 GB |
Primary Camera | 12 + 5 MP |
Front Camera | 20 + 2 MP |
Battery | 4000 mAh |
Weight | 165 g |
Color | Black, Black, Blue |
Redmi Note 6 Pro भारत में कब लॉन्च होगा -
दोस्तों, जैसा कि मैंने आपको पहले बताया था कि यह स्मार्टफोन फिलहाल थाइलैंड में ही लॉन्च किया गया है। अन्य किसी भी देश मे यह स्मार्टफोन अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। बता दें कि फोन को Xiaomi की थाइलैंड की वेबसाइट पर भी लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन आधिकारिक मी फोरम पर इसे देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के पहले ही दुबई में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की खबरें आ चुकी हैं।
फिलहाल भारत मे इस स्मार्टफोन को लॉन्च होने में थोड़ा समय लग सकता है और आपको इसके लिए थोड़ा इंतेज़ार ओर करना पड़ सकता है। अटकलें ये लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक या नवम्बर के शुरुआती सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। और फिर यह स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
तो दोस्तों, ये था थाइलैंड में लॉन्च हो चुका ओर जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Redmi note 6 pro. इसको लेकर अन्य ताज़ा updates के लिये आप मेरी इस वेबसाइट के साथ जुड़े रहें, क्योंकि में आपको इसके बारे में सारी ताज़ा जानकारी इस वेबसाइट पर समय समय पर देता रहूंगा।
फिलहाल redmi note 6 pro स्मार्टफोन के features, specifications ओर price के बारे में जानकारी में बस इतना ही। आपको मेरी यह जानकारी कैसी लगी मुझे नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से अवस्य बताएं ओर इस पोस्ट को नीचे दिए गए social share buttons पर क्लिक करके अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें, ताकि उनको भी Redmi note 6 pro स्मार्टफोन के बारे में जरूरी जानकारी पता लग सके। धन्यवाद..! जय हिंद, वन्दे मातरम।
Awesome article
ReplyDeleteSir mujhe article likhne ka man hi nahi kar raha hai
Kyonki mai descid hi nahi kar pa raha hu
Ki main kya likhu
Please iske bare me bataiye mai kya karu
Please reply
Niraj. Aap jis bhi topic par post likhte ho, uss topic par daily internet par research kiya karo or phir apne posts topics ko ek diary me note kar liya karo. Uske baad uss topic par apni post likha karo or daily 1 ya 2 posts ka schedule set kar lo. Phir jaroor mann karega posts karne ka. Focus on your topic/niche
ReplyDelete