Redmi Note 5 ओर Redmi Note 5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स का भारतीय मार्केट में ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होने का लंबे समय से इंतजार था और अब ये दोनों ही स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 22 फरवरी को लॉन्च हुए और इनकी सैल भी 22 फरवरी को फ्लिपकार्ट ओर MI की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगी थी। बुरी बात ये रही कि 22 फरवरी को यह सैल सिर्फ 9 सेकंड तक ही रही और मात्र 9 सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गये थे। इसलिए बहुत से लोग जो इनको खरीदने का सोच रहे थे, उनको य फोन नही मिल पाए थे। अब इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की अगली सैल 28 फरवरी को होगी।
ये दोनों ही स्मार्टफोन्स एक से बढ़कर है। Redmi note 5 रेडमी के ही बहु प्रसिद्ध स्मार्टफोन Redmi note 4 का ही अपग्रेड वेरिएंट है, जो भारतीय 2017 में लॉन्च हुआ था। Redmi note 4 की बात करें तो यह स्मार्टफोन भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था, वहीं Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन Redmi Note 5 का अपग्रेड या हाई वर्शन है। यही कारण है कि लोग अब रेडमी नोट 5 ओर Note 5 Pro के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे ओर उम्मीद लगाई जा रही है कि Redmi Note 5 ओर Note 5 प्रो भी रेडमी नोट 4 की तरह ही बहुत ज्यादा प्रसिद्ध होने वाला है और लोगों को बहुत ज्यादा पसंद भी आने वाला है। पिछली पोस्ट में हमने आपको Redmi Note 5 के बारे में अच्छी तरह से बताया था और उसके फ़ीचर्स ओर स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताया था। इसके बारे में आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं -
Redmi Note 5 Smartphone Features and Specifications Detail
आज की इस पोस्ट में हम आपको रेडमी नोट 5 Pro स्मार्टफोन के पूरे फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इसकी कीमत के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है। तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं रेडमी नोट 5 Pro स्मार्टफोन के बारे में
Redmi Note 5 Smartphone Full Features and Specifications in Hindi (Launching At 22 February 2018)
मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
12MP+5MP rear & 20 MP Front cameras
Redmi Note 5 Pro रेडमी नोट 5 का ही एक वेरियंट है। इसमें आपको रेडमी नोट 5 के तुलना में कुछ ज्यादा फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 pro दोनों ही स्मार्टफोन एक साथ ही भारत में लॉन्च हुए हैं, लेकिन दोनों के फ़ीचर्स में आपको बहुत ज्यादा अंतर देखने को मिलेगा और इन दोनों की कीमत भी अलग अलग है। Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन Redmi note 5 से कहीं ज्यादा दमदार होगा। ऐसे में अगर आप Redmi Note 5 को फीचर्स के मामले में थोड़ा कमजोर समझते हैं, तो आप Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को ले सकते हैं। यह आपके लिए एक सेकेंडरी ऑप्शन है।
अगर फ़ीचर्स की बात करें तो Redmi Note 5 Pro में भी आपको 5.99 इंच की बड़ी ओर एचडी डिस्प्ले मिलेगी, जो 1080x2160 की पिक्सल रिज्यूलूशन देगी। डिस्प्ले के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन्स एक जैसे ही हैं। इसके अलावा रेडमी नोट 5 प्रो में आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में लेटेस्ट क्रायो 260 सीपीयू दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह रेडमी नोट सीरीज का सबसे फास्ट परफॉर्मेंस वाला फोन है।
इसके अलावा इस फ़ोन में आपको 12 मेगापिक्सल ओर 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा ओर सेल्फ़ी के लिए आपको इसमे 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस फोन में कम लाइट में भी सेल्फी ली जा सकती है. कैमरे के साथ एलईडी सेल्फी लाइट भी है। यह फोन भी कंपनी ने दो अलग अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसका एक वेरिएंट 4 GB रैम ओर 64 GB इंटरनल स्टोरज के साथ मिलेगा और दूसरा वेरिएंट 6 GB रैम ओर 64 GB इंटरनल स्टोरज के साथ मिलेगा। दोनों वेरिएंट्स की कीमतें भी अलग अलग होंगी।
इस फोन में फेसअनलॉक का फीचर भी है, जिससे फोन का लॉक चेहरे को पहचानकर खुलेगा। फोन में 4000 mAh की दमदार बैटरी है। यह फोन ब्लैक, रोज गोल्ड, गोल्ड और ब्लू रंग में मिलेगा। तो रेडमी नोट 5 प्रो के इन शानदार फ़ीचर्स को देखते हुए और इसको रेडमी नोट 5 से कंपैरिजन करने पर स्पष्ट है कि यह स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 की तुलना में कही ज्यादा बेहतर है। अच्छे फ़ीचर्स के हिसाब से कहें तो अगर आप दोनों में से किसी एक को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए redmi note 5 pro एक बेहतर विकल्प रहेगा।
Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन
सामान्य
रिलीज की तारीख | फरवरी 2018 |
फॉर्म फैक्टर | टचस्क्रीन |
डाइमेंशन | 158.60 x 75.40 x 8.05 |
वज़न | 181.00 |
बैटरी क्षमता (एमएएच) | 4000 |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
कलर | Black, Gold, Lake Blue, Rose Gold |
एसएआर वैल्यू | 1.19 |
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.99 |
टचस्क्रीन | हां |
रिज़ॉल्यूशन | 1080x2160 पिक्सल |
हार्डवेयर
प्रोसेसर | 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर |
प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 |
रैम | 4 जीबी |
इंटरनल स्टोरेज | 64 जीबी |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | हां |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप | माइक्रोएसडी |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी) | 128 |
कैमरा
रियर कैमरा | 12-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | एलईडी |
फ्रंट कैमरा | 20-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | एलईडी |
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड 7.1.1 |
स्किन | MIUI 9 |
कनेक्टिविटी
वाई-फाई | हां |
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट | 802.11 बी/जी/एन/एसी |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां, v 5.00 |
एनएफसी | नहीं |
इंफ्रारेड डायरेक्ट | नहीं |
यूएसबी ओटीजी | हां |
हेडफोन | 3.5 एमएम |
एफएम | हां |
सिम की संख्या | 2 |
सिम 1 |
सिम टाइप | नैनो सिम |
जीएसएम/ सीडीएमए | जीएसएम |
3जी | हां |
4जी/ एलटीई | हां |
भारत में 4जी सपोर्ट (बैंड 40) | हां |
सिम 2 |
सिम टाइप | नैनो सिम |
जीएसएम/ सीडीएमए | जीएसएम |
3जी | हां |
4जी/ एलटीई | हां |
भारत में 4जी सपोर्ट (बैंड 40) | हां |
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटर | हां |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
जायरोस्कोप | हां |
बैरोमीटर | नहीं |
टेंप्रेचर सेंसर | नहीं |

Price - ₹13,999 (4GB,64GB)
Price - ₹16,999 (6GB,64GB)
Launch Date (22 February, 2018)
Next Sale (28 February, 2018)
Post a Comment