Mi Power Bank (20000 mAh)
Mi एक चाइनीज कंपनी है। Mi ख़ास तौर पर स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। Mi ने पावरबैंक ख़ास तौर से अपने स्मार्टफोन्स यूज़र्स के लिए लॉन्च किए हैं। इसलिए अगर आप Mi का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और कोई हाई पॉवर पावरबैंक चाहते हैं तो Mi का यह पावरबैंक आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प है।
Mi का 20000 MAH की क्षमता वाला यह पावरबैंक इंडिया में ₹ 2150 का आता है। फ्लिपकार्ट ओर ऐमज़ॉन पर यह पावरबैंक बिक्री के लिए उपलब्ध है। Mi के पावरबैंक की खाश क्षमता ये है कि आप इसको एक बार फुल चार्ज करने के बाद अपने किसी भी फ़ोन को 5 से ज्यादा बार चार्ज कर सकते हैं।
इसमे 2 चार्जिंग स्लॉट्स आते हैं, मतलब इसमें आप एक साथ अपने दो फोन्स को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें चार्जिंग नोटिफिकेशन दिखाने के लिए LED Lights भी आती हैं।
Post a Comment